Tue. Aug 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रत्येक नेपाली पर ३५ हजार ऋण १० खर्ब बराबर के सार्वजनिक ऋण में दबा देश

 

काठमाडौं २७ मई

नेपाल सार्वजनिक ऋण में डूबता जा रहा है । चालु आर्थिक वर्ष के फागुन तक में लगभग १० खर्ब बराबर के सार्वजनिक ऋण में  फसे देश काे चालु आर्थिक वर्ष के आर्थिक सर्वेक्षण में दिखाया गया है ।

 

 

सोमबार अर्थमन्त्री डा.युवराज खतिवडा द्वारा संसद में पेश किए गए  आर्थिक समीक्षा प्रतिवेदन  में नेपाल ९ खर्ब ६० अर्ब ऋण में दिखाया गया है ।  जिसमें से ३ खर्ब ८३ अर्ब ५९ करोड रुपैयाँ मात्र आन्तरिक ऋण रहने का प्रतिवेदन में उल्लेख किया गया है ।

यह भी पढें   मुस्कान : जीवन क वह औषधि जो बेसकीमती है बिमल सरार्फ

इसी तरह देश में  ५ खर्ब ९५ अर्ब का बाह्य ऋण रहने की जानकारी अर्थमन्त्री खतिवडा ने दी है ।

लगभग एक आर्थिक वर्ष के बजेट बराबर के ऋण में रहे देश में सदर हिसाब करने पर एक नेपाली के उपर ३५ हजार ऋण दिखाया जा रहा है । पर आर्थिक सर्वेक्षण प्रतिवेदन ने नेपाल के को प्रतिव्यक्ति आम्दानी के साथ ही गरिबी घटा हुआ दिखाया गया है ।

चालु आर्थिक वर्ष में नेपाली  प्रतिव्यक्ति आम्दानी १ लाख १७ हजार है और निरपेक्ष गरीबी की संख्या १८ प्रतिशत में गिरा हुआ बताया गया है ।

यह भी पढें   बागमती सरकार गठन में राप्रपा शामिल नहीं होगी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com