Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोरंग व्यपार संघ के मनाया अपना 64 वा वार्षिकोत्सव

 


माला मिश्रा बिराटनगर । प्रदेश 1 के बिराटनगर स्थित मोरंग व्यपार संघ अपना 64 वा वार्षिकोत्सव बिभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर मनाया । कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानमंत्री व नेकपा अध्यक्ष पुष्प कमल दहाल उर्फ प्रचंड ने दीप प्रज्वलित कर किया ।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि  ने कहा  देश का विकास के लिए निजी क्षेत्र  उद्योग ,व्यपार ,व्यवसाय का संगरक्षण जरूरी है । उन्होंने विदेशी निवेश का भी जिक्र करते हुए कहा उस तरह का वातावरण बनाने के लिए सरकार गंभीर है ।इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उद्योग वाणिज्य तथा आपूर्ति मंत्री     मातुका प्रसाद यादव  ने उद्योगी ,व्यपारियो का समस्या का समाधान आपसी छलफल से ही सम्भव है ।प्रदेश 1 का  आन्तरिक मामला तथा कानून मंत्री हिक्कमत कुमार कार्की ने निजी क्षेत्र की समस्या का समाधान हेतु केंद्रीय सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया  । कार्यक्रम का अध्यक्षता और स्वागत मंतब्य संघ का अध्यक्ष पवन कुमार सारडा ने किया वही धन्यवाद ज्ञापन संघ का वरिष्ट उपाध्यक्ष प्रकाश मुंदड़ा व संचालन संघ का महासचिव नवीन  रिजाल ने किया । इस मौके पर केंद्रीय सांसद मोती  दुग्गड़ ,  सांसद क्रमशः शिव कुमार मंडल , जयराम यादव , अमनलाल मोदी  मेयर भीम पराजुली , प्रमुख जिला अधिकारी रमेश कुमार केसी संघ का अनिल साह , संघ का पूर्व अध्यक्ष महेश जाजू व अन्य लोग मौजूद थे ।

यह भी पढें   नेपाल बाढ़ संकट: रसुवा में 21 दिनों के भीतर प्रारंभिक पुनर्वास के लिए टास्क फोर्स गठित

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com