Wed. Jul 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिराटनगर में  समर्पण ध्यान योग शिविर का आयोजन 

 


माला मिश्रा बिराटनगर । बिराटनगर के जैन भवन सभा हॉल में एक दिवसीय समर्पण ध्यान योग शिविर का आयोजन किया गया । शिवर में नेपाल सरकार के द्वारा सद्भावना दूत नियुक्त किये भारतीय आध्यात्मिक ध्यान गुरु श्री शिव कृपानंद स्वामी ने मेडिटेशन विधि से योग करने का तरीका बताते हुए योग संबंधी की टिप्स दिए । योग गुरु ने चेतना , ईश्वर का अस्तित्व तथा प्रकृति के संबंध में कई जानकारी दिया । बताया गया कि योग गुरु 40 वर्ष पूर्व हिमालय के गुफाओं में  लंबे समय तक आध्यात्मिक योग साधना की है ।   इस दौरान योग गुरु ऋषि मुनि , बौद्ध भिक्षु , संत महात्मा, कुम्भ के योगी से मिलते रहे ।  आध्यात्मिक गुरु शिव कृपानंद स्वामी हिमालय के गुफा में ज्ञान और सिद्धि  प्राप्त किया । शिवर में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । शिविर में बिराटनगर के प्रबुद्धजन राजेन्द्र राउत , श्याम पौडेल , श्रवण अग्रवाल , बिनोद दुग्गड़ ,युगल राठी , पूर्वी बोहरा सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे ।शिवर को सभ्य और भब्य रूप से सफल संचालन में आयोजक मंडली के जयेश बोहरा , निर्मल दुग्गड़ , मुकेश सिंघानिया ,महेश बोहरा , मोहन भंडारी ,कमल रॉय आदि सक्रिय दिखे ।

यह भी पढें   दिल्ली का जंतर मंतर और काठमाण्डु का माइतीघर मण्डला* ​एक तात्विक विश्लेषण : डा. विजय दत्त

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *