Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोदी-इमरान पल भर के लिए ही सही मुलाकात हाे ही गई

 

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत और पाकिस्तान के नेताओं की एक साथ मौजूदगी हमेशा से खास होती है और इस बार भी यह खास रही। एससीओ बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के बीच अंतत: एक संक्षिप्त मुलाकात हो ही गई।

यह मुलाकात सिर्फ सामान्य हालचाल पूछने तक ही सीमित रही। वैसे दो दिनों तक चली इस बैठक में दोनों नेता सात बार एक-दूसरे के सामने आए, लेकिन इससे पहले न तो कोई बातचीत हुई और न ही सार्वजनिक तौर पर सामान्य शिष्टाचार निभाने की कोई औपचारिकता हुई।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 2 अक्टुबर 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

गुरुवार को मोदी और खान दो बार एक ही समारोह में एससीओ के अन्य सदस्य देशों के प्रमुखों के साथ शामिल हुए थे, जबकि शुक्रवार सुबह से लेकर देर शाम तक पांच समारोहों में वे एक साथ आसपास रहे। तीन बार फोटो सेशन हुआ और इसमें भी दोनों नेताओं के बीच फासला बना रहा।

पहले पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से यह खबर बाहर आई कि दोनों नेताओं के बीच सामान्य मुलाकात हुई है। इसकी पुष्टि बाद में भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी की। पाक विदेश मंत्रालय के सूत्रों का यह भी कहना है कि भारत में हाल ही में संपन्न चुनावों पर दोनों नेताओं के बीच बात हुई, लेकिन भारतीय पक्ष इस पर चुप्पी साधे हुए है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com