संसदीय समिति काे लोक सेवा आयोग का विज्ञापन रद्द नहीं करने की चेतावनी
काठमान्डाै १५ जून
स्थानीय तह में कर्मचारी भरती के लिए लोक सेवा आयाेग द्वारा निकाले गए विज्ञापन काे तत्काल रद्द करने के लिए संघीय संसद के राज्य व्यवस्था तथा सुशासन समिति द्वारा दिए गए निर्देशन काे वापस नही लेने पर सडक आन्दोलन करने की चेतावनी दी गई है ।.
लोक सेवा तैयारी विद्यार्थी संघर्ष समिति ने शुक्रबार काठमाडौं में पत्रकार सम्मेलन कर संसदीय समिति द्वारा दिए गए इस निर्देशन काे तत्काल वापस नही लेने पर सडक आन्दोलन काे तीव्र बनाने की चेतावनी दी है । समिति के संयोजक मंगल थापा ने लाखौं विद्यार्थी के भविष्य के साथ खिलवाड करने वाली संसदीय समिति के निर्देशन काे अषाढ ३ गते के भीतर वापस नही लेने पर सडक आन्दोलन काे और भी तीव्र बनाने की चेतावनी दी है ।

