यहां अब कोई भी सुरक्षित नहीं : गगन थापा
१६ जून, काठमांडू–
नेपाली कांग्रेस का सांसद गगन थापा ने बताया कि सरकार द्वारा लाये गए कानून से कोई भी सुरक्षित नहीं है ।
आज रविवार संसद बैठक में थापा ने उल्लेख करते हुये कहा कि सरकार द्वारा लाया गया सूचना प्रविधि विधेयक अभिव्यक्ति स्वतन्त्रता के विरुद्ध है ।
उन्होंने सूचना प्रविधि विधेयक के इस प्रावधान, सूचना प्रविधि विधेयक ने किसी भी व्यक्ति को चिढाने, धमकाने, हतोत्साहित करने, इत्यादि आशय से समाजिक संजाल में सन्देश सम्प्रेशित करने पर ५ वर्ष कैद और १५ लाख तक का जुर्माना हो सकता है पर आपत्ति व्यक्त की है । उन्होंने यह भी कहा है कि सरकार अभिव्यक्ति स्वतन्त्रता के मुंह को बंद करने की कोशिश कर रही है ।

