सगरमाथा की गोद में भारतीय राजदूतावास, काठमांडू ने मनाया पांचवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
काठमांडू १६ जून
भारतीय राजदूतावास, काठमांडू ने दुनिया की सबसे ऊांची चोटी माउन्ट एवरेस्ट के प्रवेश द्वार नामचे बाजार से ऊपर स्यन्ग्बोचे में एक योग कार्य क्रम का आयोजन किया | नेपाल में भारत के राजदूत श्री मंजीव पुरी और राजदूतावास के अन्य अधिकारियों के साथ नेपाल के सोलोखुम्बू जिले के अनेक महिला एवं युवा समूहों, खुमजुंग और पेयजल प्रबन्धन समिति के सदस्यों, खुम्जुंग और खुंडे के महिला और युवा समूहों, सागरमाथा राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारियों, एवरेस्ट व्यू होटल के कर्मचारियों और भारी संख्य में स्थानीय लोगों ने उत्साह से इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया |
योग दिवस के इस समारोह में अनेक विदेशी पर्यटकों , पर्वतारोहियो ने भी हिस्सा लिया | कार्य क्रम का मुख्य उदेश्य जीवन में योग के महत्व को रेखांकित करना और देश-दुनिया के तमाम लोगों के बीच शांत और सामंजस्य की स्थापना करना था |

इसके साथ ही पहली बार समुद्र तल से 17600 फुट की ऊँचाई पर माउन्ट एवरेस्ट के बेस कैंप पर भी योग का एक समारोहआयोजित किया गया | दुनिया की सबसे ऊांची चोटी के प्रवेश द्वार पर योगाभ्यास करके गुजरात के श्री भरत शर्मा ने अन्य पर्वतारोहियों के साथ मिलकर इतिहास बना दिया |



