गुठी विधेयक संविधान विपरीत नहीं : शान्ता चौधरी
काठमांडू
नेकपा की सांसद शान्ता चौधरी ने गुठी विधेयक के बारे में गलत प्रचार की बात कहते हुए आश्चर्य प्रकट किया है ।
प्रतिनिधिसभा के रविवार की बैठक में विशेष समय में बोलते हुए उनहोंने दावा किया की विधेयक संविधान विपरित नहीं है । दाङ के स्वर्गद्धारी गुठी की १२ सौ विघाहा जमीन १६ सौ घरधुरी परिवार द्वारा जोतभोग कर रहे मोहि किसान के हक़ में भी आवाज उठाने की बात उन्होंने कही । उन्होंने कहा की “गणतन्त्र क्यों चाहिए अगर गरीब के लिए नहीं बोल सकते हैं ?धर्म हमारी आस्था है संस्कृति है । पहचान है । पर मनुष्य को रुलाने वाला भगवान कहाँ है मैं यही खोज रही हूँ । ”

