Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

87 वर्ष की चारुलता पटेल पहुँची मैच देखने बढाया भारतीय टीम का हाैसला

 

 

भारत व बांग्लादेश के मैच के दौरान एक महिला क्रिकेट फैन अपने देश के क्रिकेटर्स को सपोर्ट करने मैदान पर पहुंचीं। कमाल की बात तो ये है कि वो 87 वर्ष की हैं और व्हीलचेयर पर चलकर स्टेडियम पहुंचीं। उनके इस जज्बे को हर कोई सलाम कर रहा है। उम्र के इस पड़ाव पर भी उन्होंने भारतीय क्रिकेटर्स को जमकर सपोर्ट किया और इस दौरान वो बेहद खुश नजर आईं।

यह भी पढें   बालेन की ईमानदारी की परीक्षा : क्या संघीयता पर किए वादे सिर्फ चुनाव जीतने के लिए थे ?

भारतीय टीम की बल्लेबाजी के दौरान उनके वुवुजेला बजाने की तस्वीर टीवी पर नजर आया। इस दृष्य को देखकर कमेंटेटर भी हैरान रह गए। हर्षा भोगले ने कहा कि ये कितना अच्छा नजारा है। इस तरह के फैंस की वजह से ही क्रिकेट और रोमांचक बन गया है। इस बुजुर्ग फैन का नाम चारुलता पटेल है  और वो 87 वर्ष की हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या इंडिया विश्व कप जीतेगा तो उन्होंने हां में जबाव दिया।

यह भी पढें   रास्वपा महाधिवेशन – उम्मीदवारों के प्रस्तावकों और समर्थकों के लिए नियम सार्वजनिक

चारुलता ने कहा कि इंडिया उनकी टीम है और इस वजह से इसे सपोर्ट करती हैं और करती रहेंगी। उन्होंने बताया कि जब से मैं अफ्रीका में थी तब से कई दशकों से क्रिकेट देख रही हूं। जब मैं काम किया करती थी तब मैं इसे टीवी पर देखती थी और अब मैं रिटायर हो चुकी हूं और इसे अब लाइव देखा है।भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने 87 वर्ष की इस महिला क्रिकेट फैन से बांग्लादेश के खिलाफ मिली जीत के बाद मुलाकात की।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed