Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मौद्रिक नीति लाने के लिए व्यवसायियाें ने नेपाल राष्ट्रबैंक काे दिए कई सुझाव

 

काठमाडौँ ९ जुलाई

उद्योग व्यवसायियाें ने २ प्रतिशत व्याजदर में उद्योग के लिए  कर्ज की व्यवस्था वाली मौद्रिक नीति लाने के लिए नेपाल राष्ट्र बैंक काे सुझाव दिया है ।

 

नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ की अध्यक्ष भवानी राणा ने उद्योग धन्दा के लिए २ प्रतिशत व्याजदर में कर्जा प्रवाह वाले मौद्रिक नीति लाने का नेपाल राष्ट्र बैंक काे सुझाव दिया है ।

सोमबार नेपाल राष्ट्र बैंक ने मौद्रिक नीति के सम्बन्ध में काठमाडौं में आयोजना हुए अन्तरक्रिया कार्यक्रम में बाेलते हुए उन्हाेंने  भूकम्प से क्षति हुए उद्योगाें काे अनुदान देने के लिए सरकार के निर्णय काे कार्यान्वयन में लै जाने के लिए नेपाल राष्ट्र बैंक का गम्भीर ध्यानाकर्षण कराया ।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – मेक्सिको की लगातार दूसरी जीत

नेपाल चेम्बर अफ कमर्श के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेशकुमार अग्रवाल ने देश के आर्थिक विकास के लिए  भारत से आयातित बस्तु का दायरा बढाने वाली मौद्रिक नीति लाने पर जाेर दिया ।

उन्हाेंने भारतीय पर्यटकाें काे नेपाल आने पर भी  मौद्रिक नीति से भारतीय नोट भी नेपाल में प्रयोगकरने की  व्यवस्था करने का नेपाल राष्ट्र बैंक काे सुझाव दिया ।

बैंकर अनलराज भट्टराई ने नेपाल में निवेश लाने के लिए गैर आवासीय नेपाली भी विदेश में रहकर नेपाल में बैंकिङ कारोबार करने की व्यवस्था वाली मौद्रिक नीति लाने के लिए नेपाल राष्ट्र बैंक से आग्रह किया  ।

यह भी पढें   नेपाल में गूंजा सनातन का संदेश : स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने संस्कृति, राष्ट्र और मानवता पर दिया प्रेरक उद्बोधन

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed