Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लाल अंगूरों का एक गुच्छा 12 लाख येन (करीब 7.5 लाख रुपये) का

 

 

जापान में लाल अंगूरों का एक गुच्छा 12 लाख येन (करीब 7.5 लाख रुपये) में बिका है। बेहतरीन किस्म के इस अंगूर की किस्म का नाम रूबी रोमन है।

यह आकार में बड़ा और स्वाद में बेहद मीठा व रसीला होता है। इसके हर दाने का वजन 20 ग्राम से भी ज्यादा होता है। अंगूर की इस किस्म को जापान के इशिकावा प्रांत में खेती से जुड़ी सरकारी समिति ने तैयार किया है।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ से नेपाल के बिजली क्षेत्र को बड़ा झटका, 430 मेगावाट उत्पादन ठप

जापान के इन लाल अंगूर के आकार को देखकर आप हैरान हो जायेंगे क्योंकि ये क्रेजी बॉल के आकार के होते हैं। ये अंगूर केवल जापान में ही उगाये जाते हैं। इसके एक गुच्छे में 30 अंगूर होते हैं और एक अंगूर का वजन 20 ग्राम तक होता है।

कनाजावा के थोक बाजार में मंगलवार को इस अंगूर की रिकार्ड बोली लगाई गई। नीलामी में अंगूर के इस गुच्छे को ह्याकुराकुसो नाम की एक कंपनी ने खरीदा।

यह भी पढें   नेपाल सरकार ने बदला फैसला, अब विदेशी खोज एवं बचाव दलों को दी अनुमति, भारत से 11 सदस्यीय टीम

यह कंपनी जापान में होटल के कारोबार से जुड़ी है। इशिकावा सहकारी समिति का कहना है कि वह सितंबर तक रूबी रोमन किस्म के करीब 26 हजार गुच्छे निर्यात करेगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com