Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बीरगंज में लोकसेवा बिज्ञापन का बिरोध, आज होगा पुतला दहन

 
रेयाज आलम ,बीरगंज, श्रावण ३ गते शुक्रवार | लोकसेवा विज्ञापन समानुपातिक समावेशी नहोने के कारण सचेत युवाओ ने  बीरगंज में प्रदर्शन किया। बीरगंज स्थित घण्टाघर चोक में हुए प्रदर्शन में लोकसेवा विज्ञापन के विरोध में नाराबाजी सहित प्रदर्शन हुआ। वक्तव्य के क्रम में नेता निखिल वर्णवाल ने कहा की “इसी घंटा घर से मधेश आंदोलन हुआ जिसके कारण देश में संघीयता आया। संघीयता के मर्म अनुसार संविधान में समानुपातिक समावेशी सिंद्धांत को अपनावा गया, लेकिन लोकसेवा के बिज्ञापन में समानुपातिक समावेशी सिद्धांत की अवहेलना करके मधेशी,आदिवासी, जनजाति, दलित, मुस्लिम, महिला इन सब के अधिकार हनन करने का दुष्कर्म हुआ है”।

नेता निखिल वर्णवाल ने कहा की “नेपाल निजामती कर्मचारी सेवा ऐन २०४९ परिच्छेद ३ के दफा ७ के उपदफा ७ अनुसार कुल सीट के ४५ प्रतिशत सीट समानुपातिक समावेशी के तहत आरक्षित किया गया था। नेपाल के संविधान २०७२ के भाग २३ के धरा ४४ के उपधारा १ के अनुसार प्रदेश में प्रादेशिक लोकसेवा के सम्बन्ध में उल्लेख किया गया है,जिसके तहत प्रदेश २ सरकार का अपना लोकसेवा आयोग गठन के प्रक्रिया में होते हुए ये बिज्ञापन लाना संघीयता-समानुपातिक-समावेशी सिद्धांत के खिलाफ है। इसके विरोध में देश्ब्यापी आंदोलन किया जाएगा”।

यह भी पढें   एशियाली खेलकूद– एरिका पराजित

युवा नेता तथा समाजिक अभियन्ता ओमप्रकाश सर्राफ के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में नेपाल आदिवासी जनजाती महासंघ प्रदेश नं २ के उपाध्यक्ष कमल पिठाकाटे मगर, विधार्थी नेता बद्री तिवारी, बालमिकी यादव, थारु अगुवा प्रकाश थारु, युवा समाजिक अभियन्ता कमल चौगाई, दलित अगुवा मनोज राम, मुस्लिम युवा नेता शेख मुन्ना, विधार्थी नेतृ राधा चौधरी, ज्योति साह समेत ने कोणसभा को सम्बोधित किया।

कार्यक्रम संयोजक ओमप्रकाश सर्राफ ने बताया की शुक्रबार शाम ५ बजे घण्टाघर पर संघीय मामिला मन्त्री लालबाबु पण्डित तथा लोकसेवा आयोग प्रमुख उमेश मैनाली का पुतला दहन करने का कार्यक्रम है। कार्यक्रम का सहजीकरण सञ्चारकर्मी हेमन्त तामांग ने किया।

यह भी पढें   एशियाई खेलकूद– उसु खिलाड़ी सुस्मिता तामाङ  को १३वां स्थान

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com