बीरगंज में लोकसेवा बिज्ञापन का बिरोध, आज होगा पुतला दहन
नेता निखिल वर्णवाल ने कहा की “नेपाल निजामती कर्मचारी सेवा ऐन २०४९ परिच्छेद ३ के दफा ७ के उपदफा ७ अनुसार कुल सीट के ४५ प्रतिशत सीट समानुपातिक समावेशी के तहत आरक्षित किया गया था। नेपाल के संविधान २०७२ के भाग २३ के धरा ४४ के उपधारा १ के अनुसार प्रदेश में प्रादेशिक लोकसेवा के सम्बन्ध में उल्लेख किया गया है,जिसके तहत प्रदेश २ सरकार का अपना लोकसेवा आयोग गठन के प्रक्रिया में होते हुए ये बिज्ञापन लाना संघीयता-समानुपातिक-समावेशी सिद्धांत के खिलाफ है। इसके विरोध में देश्ब्यापी आंदोलन किया जाएगा”।
युवा नेता तथा समाजिक अभियन्ता ओमप्रकाश सर्राफ के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में नेपाल आदिवासी जनजाती महासंघ प्रदेश नं २ के उपाध्यक्ष कमल पिठाकाटे मगर, विधार्थी नेता बद्री तिवारी, बालमिकी यादव, थारु अगुवा प्रकाश थारु, युवा समाजिक अभियन्ता कमल चौगाई, दलित अगुवा मनोज राम, मुस्लिम युवा नेता शेख मुन्ना, विधार्थी नेतृ राधा चौधरी, ज्योति साह समेत ने कोणसभा को सम्बोधित किया।
कार्यक्रम संयोजक ओमप्रकाश सर्राफ ने बताया की शुक्रबार शाम ५ बजे घण्टाघर पर संघीय मामिला मन्त्री लालबाबु पण्डित तथा लोकसेवा आयोग प्रमुख उमेश मैनाली का पुतला दहन करने का कार्यक्रम है। कार्यक्रम का सहजीकरण सञ्चारकर्मी हेमन्त तामांग ने किया।



