Fri. Sep 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

Nach Baliye 9 के लिए इन सुपरस्टार्स जोड़ियों ने की जबरदस्त तैयारी, तस्वीरें आयी सामने !

 

नच बलिए सीजन 9 के सभी प्रतियोगी अगले एपिसोड से शुरू होने वाले डांस की जंग के लिए अपनी कमर कस चुके हैं। सभी कंटेस्टेंट ने अपनी तैयारी जीत की शुरू कर दी है। इस बार दर्शकों की नजर उन जोड़ियों पर हैं जो कि ब्रेकअप करके इस डांस मंच पर डांस के जरिए एक होते हुए दिखाई देंगे। वैसे आपको बता दें कि सभी जोड़ियों के बीच अली गोनी-नतासा स्टैंकोविक, बबीता फोगट-विवेक सुहाग तथा कीथ सेक्विरा और रोशेल राव सेक्विरा पर पड़ी, जिन्हें डांस की इस जंग के लिए कई घंटों तक कोरियोग्राफी की रिहर्सल करते हुए देखा गया। इस बार नच के मंच पर पांच एक्स जोड़ियां और पांच प्रेजेंड जोड़ियों की दिलचस्प टक्कर देखने को मिलेगी।

यह भी पढें   रसुवा की अपर त्रिशूली–1 जलविद्युत परियोजना में बाढ़ से 39 लोगों की मौत, 439 अब भी लापता

सभी जोड़ियां अपना बेस्ट देने की तैयारी में जुट गई हैं। सलमान प्रीमियर एपिसोड में इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि इस बार नच बलिए जीतने वाली जोड़ी को 50 लाख की शानदार राशि दी जाएगी। कई जोड़ियां ऐसी भी हैं जो कि अपने शूटिंग और डांस के रिहर्सल के बीच मैनेज कर रहे हैं। डांस के लिए कड़ी तैयारी कर रहे हैं। कुछ खास जोड़ियाों की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। चलिए आपको दिखाते हैं कैसे हो रही है इन जोड़ियों की तैयारी जीत की।

यह भी पढें   ‘संविधान संशोधन: असंतुष्ट समुदाय के सवाल’ विषय पर परिचर्चा संपन्न; देशव्यापी अभियान चलाने का निर्णय

 

नताशा और अली गोनी

नताशा और अली गोनी एक साल तक डेट कर चुके हैं। दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। लेकिन अभी भी दोनों के बीच गहरी दोस्ती है।

ब्रेकअप के बाद

नताशा और अली के बीच ब्रेकअप के बाद अभी भी रोमांस दिखाई दे रहा है। दोनों शो जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर काफी खूबसूरत दिखाई देती है।

कीथ सीक्वेरा-रॉशेल राव की प्यारी जोड़ी

यह भी पढें   काठमाडौं विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति प्रो. डॉ. सुरेशराज शर्मा का निधन

कीथ सीक्वेरा-रॉशेल राव के रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई। फिर प्यार और शादी। दोनों एक दूसरे के साथ काफी क्यूट दिखाई देते हैं।

रोहित और अनीता हसनंदानी शादी के 6 साल

रोहित और अनीता हसनंदानी की शादी को 6 साल हो चुके हैं। अनीता बहुत अच्छी डांसर हैं। रोहित अपनी पत्नी के लिए ये शो जीतना चाहते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com