Thu. Sep 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाँके के नेपालगन्ज में रक्त संचार सेवा दिवस मनाया गया

 

नेपालगन्ज,(बाँके) पवन जायसवाल, १२ गते श्रावण । “सुरक्षित रगत सबैका लागि”मूल नारा के साथ रक्त संचार सेवा दिवस क्षेत्रीय रक्त संचार सेवा केन्द्र नेपालगन्ज में मनाया गया ।
नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखाद्वारा संचालित क्षेत्रीय रक्तसंचार सेवा केन्द्र नेपालगञ्जद्वारा आयोजित कार्यक्रम में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी के केन्द्रीय सदस्य अजीतकुमार शर्मा समुदाय स्तर में रक्तदान सम्बन्धी व्यापक प्रचार प्रसार करने के की बातों पर जोड दी । उन्हों ने रक्तसंचार सेवा रेडक्रस ने मात्र संचालन किया र इसकी स्तरोन्नति और क्षमता बृद्धि करने के लिये केन्द्र से होनेवाली सहयोग करने की प्रतिबद्धता व्यक्त किया ।
नेपालगन्ज में अस्पतालों की संख्या बृद्धि होने की साथ साथ खून की माँग भी बढती जा रही ै है । आ.ब.२०७५÷०७६ में खून संकलन ११ हजार ६ सौ ६७ पाकेट हुआ था और वितरण १३ हजार ७ सौ ६४ हुआ था रक्तसंचार सेवा केन्द्र के इन्र्चाज तथा प्राबिधिक अधिकृत उपेन्द्र रेग्मी ने जानकारी दिया ।
इसी तरह नेपाल रेडक्रस सोसाइटी पुरैनी उप–शाखाद्वारा आयोजित अन्तरक्रिया कार्यक्रम में नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका २२ नं. वडा पुरैनी के वडाध्यक्ष विद्याराम वर्मा ने कहा इस वडा के निसहाय और गरीब, दुःखी विमारियों को खून की अगर आवश्यक हुई तो लागने वाली शुल्क वडा कायालय से देने की घोषणा किया नेरेसो पुरैनी उपशाखा के सभापति फनबहादुर गुरुङ्ग ने जानकारी दिया ।
इसी तरह के नेपाल रेडक्रस सोसाइटी कोहलपुर उपशाखा और जुनियर रेडक्रस सर्कल सागरमाथा ज्ञानकुञ्ज माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में रेडक्रस अभियान को प्रचार प्रसार और विपद् की बारे में जानकारीमूलक प्रस्तुति हुआ था उपशाखा के कार्यालय प्रमुख लालबहादुर राना ने जानकारी दिया । अइसे ही सदरलाईन, घरवारीटोल और बागेश्वरी उपशाखाद्वारा खुला रक्तदान कार्यक्रम की आयोजन किया था जिस में १० लोगों ने रक्तदान किया था ।
नेपाल रेडक्रस सोसाइटी रक्तसंचार सेवा केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता नेपाल रेडक्रस सोसाइटी स्वास्थ्य सेवा समिति के संयोजक राजकुमार वर्मा ने किया था । वह कार्यक्रम में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा के सभापति गोवर्धन सिंह सम्झना, मन्त्री अजीज अहमद सिद्दिकी, निरञ्जना मल्ल, दोलख बहादुर डागी, सरिता सिंह, उत्कृष्ठ महिला रक्तदाता सरिता ज्ञवाली, सुरज श्रेष्ठ, गोबिन्द रेग्मी लगायत जिला शाखा और उपशाखा के पदाधिकारी, सदस्य, कर्मचारी और रक्तदाताओं की सहभागिता रही थी प्रहलाद बिश्वकर्मा ने जानकारी दी ।

यह भी पढें   चिलिमे टनल रेस्क्यूः भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव का अपडेट, भारत–नेपाल की संयुक्त टीम कर रही है निरंतर प्रगति

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com