Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

13 साल बाद इस फिल्म में नजर आएंगी शिल्पा शेट्टी

 

नई दिल्ली(1 अगस्त): बॉलीवुड में अपने किरदार से लोगों के दिलों पर राज करने वाली एक्टर शिल्पा शेट्टी एक बार फिर 13 साल बाद फिल्म की दुनिया में वापसी करने जा रही हैं। शिल्पा शेट्टी निकम्मा फिल्म से वापसी करेंगी। वह पिछली बार 2007 में आई फिल्म ‘अपने’ में नजर आई थीं। हालांकि, कुछ अन्य फिल्मों में उन्होंने गेस्ट अपियरेंस दी थी। इस बीच वह छोटे पर्दे पर लगातार नजर आती रहीं। अब उन्होंने अपने कमबैक की घोषणा कर दी है।

यह भी पढें   नेपाल में बाढ़ त्रासदी: चीन ने राहत सामग्री और सुरंग बचाव विशेषज्ञों की टीम भेजी

शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर फैन्स को बताया कि वह बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। फिल्म ‘निकम्मा’ को सब्बीर खान डायरेक्ट करेंगे। फिल्म में शिल्पा के अलावा फिल्म में ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ फेम अभिमन्यु दसानी और शिर्ले सेतिया भी दिखाई देंगे। शिल्पा शेट्टी ने एक अखबार की क्लिप शेयर करते हुए लिखा, ‘हां यह सच है। मेरा 13 साल का आराम खत्म होने वाला है। इसके लिए मैं काफी उत्साहित हूं। मेरी अगली फिल्म निकम्मा है जिसे सब्बीर डायरेक्ट कर रहे हैं।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 1 सितंबर 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

इसमें अभिमन्यु और शिर्ले भी होंगे।’सब्बीर खान ने इससे पहले हीरो और बागी जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं। शिल्पा के बारे में उन्होंने कहा कि वह एक ऐसा नाम हैं जिन्हें घर-घर में लोग पसंद करते हैं। वह शुरू से ही क्लियर थीं कि उन्हें किसी अच्छे रोल से वापसी करनी है। मुझे खुशी है कि मैं उन्हें फैन्स के बीच वापस ला रहा हूं जो उन्हें मिस कर रहे थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com