Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मेसी और रोनाल्डो फीफा बेस्ट प्लेयर अवॉर्ड के लिए नामांकित, लिवरपूल के 3 खिलाड़ी लिस्ट में

 
mesi & ronaldo

अवॉर्ड लिस्ट में बेस्ट मेन्स कोच के लिए जुर्गन क्लॉप, पेप गॉर्डियोला, मॉरिसियो पोचेटिनो का नाम

  • वर्ल्ड कप विजेता अमेरिका की महिला टीम से मेगन रेपिनो, एलेक्स मॉर्गन, जूलियन ईटज और रोज लेविले नामांकित

खेल डेस्क. फीफा बेस्ट मेन्स प्लेयर्स अवॉर्ड के लिए जुवेंटस के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और बार्सिलोना के लियोनल मेसी को नामांकित किया। बुधवार को जारी अवॉर्ड लिस्ट में प्रीमियर लीग विजेता लीवरपूल के तीन खिलाड़ियों का नाम है। यह खिलाड़ी सादियो माने, मोहम्मद सलाह और वर्जिल वेन डाइक हैं। यह अवॉर्ड प्रोग्राम 23 सितंबर को इटली के मिलान शहर में आयोजित होगा।

यह भी पढें   जिसका उत्तर न मिले, उसको छोड़ देना ही जीवन की सच्ची शांति है : बिमल सरार्फ

वर्ल्ड कप में प्रदर्शन के आधार पर महिला खिलाड़ियों का चयन

  1. मेसी और रोनाल्डो के अलावा लिस्ट में पीएसजी के कीलियन एम्बाप्पे, टॉटेनहैम के हैरी केन, बेल्जियन के ईडन हजार्ड और डच खिलाड़ी फ्रेंकी डी जोंग का नाम लिस्ट में है। वहीं, बेस्ट मेन्स कोच अवॉर्ड के लिए जुर्गन क्लॉप, पेप गॉर्डियोला, मॉरिसियो पोचेटिनो, टिटे, जामेल बेल्मादी को नामित किया गया है।
  2. महिला वर्ग में कई खिलाडियों को फ्रांस में हुए वर्ल्ड कप के प्रदर्शन के आधार पर चुना गया। वर्ल्ड कप विजेता अमेरिका की महिला टीम से मेगन रेपिनो, एलेक्स मॉर्गन, जूलियन ईटज और रोज लेविले का नाम भी अवॉर्ड लिस्ट में शामिल किया गया है।
  3. इस सूची में लूसी ब्रॉन्जे, एडा हेगरबर्ग, अमान्डिने हेनरी और वेन्डी रेनार्ड भी शामिल हैं। अमेरिका महिला टीम की कोच जिल एलिस बेस्ट वुमन्स कोच ग्लोरी अवॉर्ड जीतने की प्रबल दावेदार हैं। उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी फिल नेविल और सारीना विगमैन हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com