Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मिथिलांचल का प्रशिद्ध पर्व मधुश्रावणी बिभिन्न अनुष्ठान के साथ संपन्न, देखिये भिडियो सहित

 


माला मिश्रा बिराटनगर । सीमावर्ती शहर  विराटनगर जोगबनी में मिथिलांचल की नव विवाहित महिलाये द्वारा पति के दीर्घायु और घर मे सुख शांति इस उद्देश्य से की जाने वाली         मधुश्रावणी पर्व हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ । 14 दिनों से लगातार पूजन के बाद आज पंद्रहवाँ दिन विशेष पूजा अर्चना के बाद इसका विधिवत समापन हुआ । बुजुर्ग महिला  नाग नागिन , शिव गौरी के पूजा के बाद मैना पंचमी ,गंगा कथा सहित अन्य कथा का वाचन किया । इस दौरान आसपास के महिलाए निमंत्रण पर नव विवाहिता के यहाँ अनुष्ठान में पहुची ।

यह भी पढें   कर्णाली प्रदेश के प्रदेश अस्पताल तथा अन्य स्वास्थ्य संस्थाएँ से मिलेगी निःशुल्क खून  

देखिये मधुश्रावनी का भिडियो

इस मौके पर गीत , नाद से माहौल मिथिलामय बना रहा ।इस मौके पर  नव विवाहिता के घर खीर , मिठाई आदि का भोज का आयोजन हुआ जिसमें आसपास का लोग पहुच कर प्रसाद ग्रहण किया । बता दे कि 15 दिनों के इस अनुष्ठान में नव विवाहिता 14 दिनों तक  अपने आस पड़ोस के महिला ,युवतियो के साथ समीप के बगीचे में फूल , पत्ते एकत्रित कर सुवह पूरा निष्ठा के साथ पूजा की । कथावाचक  अमीरा चौधरी ने बताया ब्रत साफ सूतरा पूरा निष्ठा से किया जाता है । ब्रत के दौरान नव विवाहिता महिलाए नमक ग्रहण नही करती वही जमीन चटाई रख सोती है ।      मधुश्रामणी का पर्व पति के दीर्घायु व घर मे सुख शांति के लिए की जाती है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *