Mon. Nov 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

घाटी में तैनात धाेनी अलग ही अंदाज में

 

 

जम्मू-कश्मीर में मची उथल-पुथल के बीच सेना के साथ कश्मीर में तैनात भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सामने आया है। क्रिकेट से दो महीने का आराम लेकर धोनी कश्मीर में सेना की साथ ड्यूटी पर हैं। उन्हें कश्मीर में विक्टर फोर्स के साथ तैनाती दी गई है। ड्यूटी संभालने के बाद धोनी पहली बार इस वीडियो मे नजर आए हैं। इसमें वह सेना के साथियों के साथ वॉलीबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में धोनी अपनी टीम के लिए सर्विस कर रहे हैं। विश्व कप के बाद धोनी अपने संन्यास की अटकलों के बीच वेस्टइंडीज दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया से अपना नाम वापस ले लिया और 31 जुलाई को कश्मीर में विक्टर फोर्स मे ड्यूटी संभाली। वह 15 अगस्त तक अपनी बटालियन के साथ रहेंगे। इस दौरान पेट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट ड्यूटी की जिम्मेदारी भी उन पर होगी। 2011 में धोनी को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि प्रदान की गई थी। 2015 में आगरा ट्रेनिंग कैंप में सेना के विमान से पांच पैराशूट जंप लगाकर धोनी क्वालिफाइड पैराट्रूपर भी बन गए थे। वह पैराशूट रेजीमेंट की 106 पैरा बटालियन के सदस्य हैं। धोनी कई बार सेना की वर्दी में नजर आ चुके हैं। जब उन्हें पद्म सम्मान मिला था तब भी वे एक जवान के रूप में ही इसे लेने गए थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com