Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रोटरी क्लब का शिविर में 550 लोगो का स्वाथ्य जांच मुफ्त दवा भी बितरण 

 


माला मिश्रा बिराटनगर। रोटरी क्लब ऑफ बिराटनगर डाउनटाउन शनिवार को मोरंग जिला के ग्रामीण इलाका ददारवैरिया के धनपालथान के सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर 550 लोगो का स्वास्थ्य जाँच किया । क्लब की अध्यक्ष अर्चना तपड़िया ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में विराट मेडिकल कॉलेज एंड टीचिंग हॉस्पिटल के स्त्री रोग विशेषज्ञ , हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक ने सेवा दिया । उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीण क्षेत्र जहाँ समाज के कमजोर वर्ग जो इलाज कराने में सक्षम नही है उस इलाका में पहुच कर ग्रामीणों को स्वास्थ्य जांच करना , बिभिन्न रोग से बचने का उपाय बताने के साथ साथ लोगो मे जनचेतना फैलाना है । उन्होंने बताया कि शिविर में महिला भी बढ़ चढ़ कर पहुचे और अपना स्वास्थ्य जांच कराया । स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का निःशुल्क अल्ट्रासाउंड से जांच के अलावा  जरूरतमंदों को मुफ्त दवा भी दिया गया। इस मौके पर रोटरी के असिस्टेंट गवर्नर भैरब रिजाल ,पूर्व अध्यक्ष रचना राठी ,नवनीता रिजाल व अन्य लोग मौजूद थे ।

यह भी पढें   डॉ. संगीता मिश्र प्रधानमंत्री कार्यालय में, विपद् के बाद संभावित महामारी नियंत्रण की जिम्मेदारी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com