आगामी चुनाव में कांग्रेस प्रथम पार्टीः कोइराला
काठमांडू, ११ अगस्त । नेपाली कांग्रेस के महामन्त्री डा. सशांक कोइराला ने दावा की है कि आगामी चुनाव में नेपाली कांग्रेस प्रथम पार्टी बनेगी । काठमांडू में शनिबार आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है । कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि उनकी राजधानी जनता के लिए है, प्रथम पार्टी के रुप में कांग्रेस को स्थापित करना उनकी जिम्मेदारी भी है ।

