राजपा को कमजोर बनाने के षडयन्त्र में उपेन्द्र यादव, एकीकरण संबंधी चर्चा सिर्फ हल्लाः अध्यक्ष यादव
काठमांडू, ११ अगस्त । राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) अध्यक्ष मण्डल के संयोजक राजकिशोर यादव ने कहा है कि समाजवार्टी पार्टी के साथ राजपा की एकीकरण संबंधी चर्चा सिर्फ हल्ला है, इसमें कोई भी सत्यता नहीं है । शनिबार मधेशी पत्रकारों के साथ एक विचार–विमर्श करते हुए उन्होंने कहा है कि अध्यक्ष यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के साथ एकीकरण संबंधी जो चर्चाएं बाजार में आ रही है, उसमें कोई भी सत्यता नहीं है । अध्यक्ष यादव को कहना है कि यह तो राजपा को कमजोर बनाने के लिए उपेन्द्र यादव द्वारा संचालित षडयन्त्र है ।
अध्यक्ष यादव ने कहा– ‘बजार में आ रहा है कि पार्टी एकीकरण अंतिम चरण में पहुँच गया है, सहमति की ड्राफ्ट भी तैयार हो चुकी है । लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है । यह तो सब राजनीतिक चर्चाबाजी के लिए हो रही है । औपचारिक रुप में कुछ भी नहीं हो रहा है । जडिबुटी स्थित इन्द्रेणी फुडल्याण्ड में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष यादव ने मधेश से सरोकार रखनेवाले लगभग ३ दर्जन पत्रकारों को निमन्त्रणा किया था । कार्यक्रम में पत्रकारों की ओर से ही प्रश्न हो रहा था कि क्यों सिर्फ एक विशेष समुदाय से संबंध पत्रकारों को बुलाया गया ? पता चला है कि इसी विषयों को लकेर राजपा के कुछ नेता भी असन्तुष्ट हैं ।

