Wed. Aug 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बीरगंज महानगरपालिका के मेयर सरावगी द्धारा निशुल्क स्वास्थ्य शिबिर का उदघाटन

 

रेयाज आलम, बीरगंज, श्रावण २६ गते रविवार | बीरगंज महानगरपालिका के मेयर बिजय कुमार सरावगी ने निशुल्क स्वास्थ्य शिबिर का उदघाटन किया। समाजवादी पार्टी द्वारा बीरगंज महानगरपालिका के वडा नम्बर १० में आयोजित निशुल्क आंख तथा दात उपचार शिविर का उदघाटन करते हुए नगर प्रमुख सरावगी ने कहा की समाजवादी पार्टी ऐसी पार्टी है जो राजनीती के साथ-साथ जनता के हरेक सुख-दुख में सहभागी होने वाली पार्टी है।  उन्होंने कहा की व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर समाजवादी पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ता जनसेवा के भावना के साथ राजनिति करने के लिए जाने जाते है। मेयर ने कहा की जनता के लिए स्वाथ्य शिविर हो या प्राकृतिक आपदा, भूकंप हो या बाढ़ी पिडित की सेवा, वे हमेशा जनता के हरेक सुख-दुख में साथ रहने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढें   भारतीय विदेशमंत्री एस. जयशंकर और रुस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन बीच मुलाकात

समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित निशुल्क आंख और दात शिविर में स्थानिय लोगो में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और ख़ुशी ब्यक्त किया। समाजवादी पार्टी वडा नम्बर १० के नेता प्रेमचन्द्र प्रसाद साह के अध्यक्षता में सम्पन्न उक्त स्थास्थ्य शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम में पार्टी के केन्द्रिय सदस्य द्वय पुरुषोत्मलाल झा, शशिकपुर मिया, नगर प्रमुख के राजनैतिक सल्लाहकार मुकेश द्धिवेदी, वडा अध्यक्ष नगीना प्रसाद साह, अजय साह, अमोद यादव, नगर अध्यक्ष ईश्वर यादव, सोनालाल गुप्ता, तबरेज अहमद, सज्जन अग्रवाल, चिकित्सक सन्तोष ठाकुर, स्वाथ्यकर्मि स्वाती रानी गुप्ता के साथ अन्य नेता तथा गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिी रही। कार्यक्रम का संचालन बिगु साह ने किया।

यह भी पढें   मुख्यमंत्री थापा का विश्वास मत एक दिन के लिए टला

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com