Sat. Oct 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बीरगंज कारागार के क़ैदियों ने रक्तदान किया

 

रेयाज आलम, बीरगंज,श्रावण २६ गते रविवार | बीरगंज कारागार में शनिवार को आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में ३ सौ १५ कैदियों ने रक्तदान किया। बीरगंज रक्तसंचार केंद्र में रक्त की कमी के बाद, पर्सा,बारा,रौतहट और सर्लाही के रोगियों को रक्त प्रदान करने के लिए रक्तदान किया गया, जिसमे १७ महिलाएं हैं और २ सौ ९८ पुरुष हैं। समता स्कूल और पहल नामक एक गैरसरकारी संगठन ने शुक्रवार को कारागार परिसर में रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया।

यह भी पढें   बाजुरा के अमकोट भूस्खलन नियंत्रण और सड़क सुधार के लिए 52 करोड़ 31 लाख रुपये का बजट आवंटित

जेल के अंदर और आम जनता के लिए समता स्कूल परिसर में रक्त-दान करने का आयोजन किया गया। रक्तसंचार केंद्र बीरगंज की तकनीशियन डिलि माया घिमिरे के अनुसार, बीरगंज जेल परिसर और बाहर के स्थानों पर आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में कैदियों सहित कुल ३ सौ ६६ लोगों ने रक्तदान किया।

पहल के अध्यक्ष दिलीपराज कार्की के अनुसार तीन महीने से रक्त संचार केंद्र में खून की कमी के कारण अस्पताल में भर्ती मरीज़ों के इलाज प्रभावित होने की खबर के बाद कैदियों ने रक्त दान करने की इच्छा जाहिर की, जिसके बाद जेल परिसर में रक्त दान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह भी पढें   कोप-31 से पहले नेपाल की तैयारी तेज, जलवायु न्याय और वित्त पर रहेगा जोर

रक्त दान करने वाले कैदी संजय कुमार साह ने कहा, “एफएम रेडियो से यह खबर सुनने के बाद कि ब्लड बैंक में खून की कमी के कारण अस्पताल में मरीज़ों को परेशानी हो रही है, हमने जेलर को बताया कि सभी कैदियों ने रक्त दान की इच्छा जताई है फिर उन्होंने बाहरी संगठनों के साथ कार्यक्रम का समन्वय किया और हमने रक्त दान किया”।

रक्तदान कार्यक्रम में पर्सा के सहायक प्रमुख  जिल्ला अधिकारी नेत्र प्रसाद शर्मा, प्रहरी उपाधीक्षक सोमिन्द्र सिंह राठौर, सशस्त्र प्रहरी उपरीक्षक दीपेंद्र कुंवर, कारागार  प्रमुख श्रवण कुमार पोखरेल, सामाजिक अभियंता प्रकाश थारू, डॉ.मनोज कुमार गुप्ता समेत की भी उपस्थित रही।

यह भी पढें   यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए त्रिपक्षीय वार्ता फिर शुरू करने पर रूस की सैद्धांतिक सहमति

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com