Mon. Nov 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिराटनगर में  मानव कल्याण हेतु सवा लाख पार्थिव शिव पूजन 

 

माला मिश्रा बिराटनगर । पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बिराटनगर के देवकोटा चौक स्थित ऐतिहासिक बनसखंडी शिवालय मंदिर में विधिपूर्वक महादेव पूजन अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ । इस मौके पर भागलपुर , जनकपुर , धरान से पहुचे 11 विद्वान पंडितो सवा लाख महादेव पूजन का अनुष्ठान शुरू कराया । इससे पूर्व संकल्प लिया गया । आयोजक मैथिली सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ एसएन झा , संस्थापक अध्यक्ष डॉ एसएन मिश्र , संयोजक मनोज मिश्र ने बताया इस धार्मिक अनुष्ठान में 9 कुमारी 1 भैरब का पूजन , हवन , नवग्रह पूजन ,दुर्गा सरस्वती पाठ किया गया है ।इस धार्मिक अनुष्ठान में बच्चे , बृद्ध , महिला, युवा सभी बढ़ चढ़ कर भाग लिया और इस दौरान हर हर महादेव के गूंज से वातावरण भक्तिमय बना रहा ।इस धर्मिक अनुष्ठान को भब्य और सभ्य बनाने में आयोजक समिति का

यह भी पढें   एनपीएल – कर्णाली याक्स ने लुम्बिनी लायन्स को दिया १०६ रनों का लक्ष्य

उपाध्यक्ष फूल कुमार देव ,डॉ योगेन्द्र प्रशाद यादव ,सुनीता ठाकुर ,महा सचिव बिपुलेंद्र झा, कोषाध्यक्ष प्रकाश नारायण झा ,सचिव अजित कुमार झा ,सदस्य अरुण कुमार ठाकुर ,बिपिन कुमार झा ,अमर झा , प्रीति झा, संजय देव ,जितेंद्र झा, राजेश मण्डल ,राधा मण्डल, रिंकी झा ,आरती परियार ,विनोद झा ,शारदानंद झा , संस्था के सलाहकार भगवान झा ,विवेकानंद ठाकुर ,इ.अभय चंद्र ,हेम नारायण झा ,प्रमोद कुमार झा,प्रेमचंद झा, मीरादेवी झा के अलावा पूजा  उप समिति के पदाधिकारी चंद्रकान्त ठाकुर ,सुनील कुमार झा , मिथलेश ठाकुर ,संतोष झा ,सूरज मिश्रा,अभिराज मिश्रा सक्रिय रूप से लगे रहे ।

यह भी पढें   एनपीएल –संदीप लामिछान का हैट्रिक, एक मैच में झटके ६ विकेट

इधर लगातार 18 घंटा चला महादेव पूजन अनुष्ठान देर रात हवन , रुद्राभिषेक, महाआरती, विसर्जन के साथ संपन्न हुआ । मैथिली सेवा समिति द्वारा आयोजित उक्त धार्मिक अनुष्ठान में प्रदेश 1 का सामाजिक विकास मंत्री जीवन घिमिरे , प्रदेश सांसद जयराम यादव , राजकुमार यादव , मोरंग के प्रमुख जिला अधिकारी रमेश केसी ,मोरंग एसपी विश्व अधिकारी , पूर्व सांसद पवन सारडा , नेपाली कांग्रेस का नेता  दिलीप धरेवा , रंजीत झा, पंकज वर्मा,माधव वागले ,मंदिर पहुच पूजा अर्चना किया । आयोजक मैथिली सेवा समिति का अध्यक्ष डॉ एसएन झा , संस्थापक अध्यक्ष डॉ एसएन मिश्र, संयोजक मनोज मिश्र ने संयुक्त रूप से बताया  कि बिराटनगर में सैकड़ो देवी देवता के मंदिर है जिसमे यह मंदिर सबसे पुराना है । देर रात तक चली इस धार्मिक अनुष्ठान में आयोजक समिति के अध्यक्ष सहित सभी समिति के लोग सक्रिय दिखे । इस अवसर पर बसुंधरा झा , राजेश झा , बन्दना चौधरी ,  माला मिश्रा ,बिभा दास , सनातन मंडल , संतोष झा,  पवन अग्रवाल , विष्णु सोनी, बिपिन झा , कमलेश अग्रवाल , कृष्णा कार्की , धर्मेंद्र झा, प्रेम झा, प्रकाश प्रेमी ,अजय मिश्र,  नूतन मिश्र ,रूपा झा ,राधा झा , रंजू झा, कविता झा, प्रतिभा झा, सोनम झा, सहित मैथिल समाज के सैकड़ो प्रबुद्धजन मौजूद थे ।

यह भी पढें   टोपबहादुर रायमाझी आज होंगे रिहा

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com