Sun. Sep 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रक्सौल बॉर्डर पर सशस्त्र सिमा बल ने नेपाली सुरक्षाकर्मियों को मिठाई बाटकर मनाई स्वतंत्रता दिवस समारोह

 

रेयाज आलम, बीरगंज, श्रावण ३१ गते, शुक्रवार | भारत में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। नेपाल बॉडर से सटे रक्सौल, पनटोका नाक़ा पर सशस्त्र सिमा बल ४७ बटालियन ने पूरे जोश और उत्साह के साथ ७३वा स्वतंत्रता समारोह मनाया। कार्यक्रम में सशस्त्र सिमा बल के  वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कमांडेंट श्री प्रियव्रत शर्मा ने झंडोतोलन किया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

कमांडेंट श्री प्रियव्रत शर्मा ने महानिदेशक के सन्देश को पढ़ा और 47 बीएन के परिचालन की  उपलब्धियों से भी अवगत कराया। उत्सव के दौरान समाजसेवी श्री महेश अग्रवाल, सीमा जागरण मंच के स्कूली बच्चे, नागरिक और मीडिया के अधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ ही स्कूल की लड़कियों ने जवानों के हाथों में राखी बांधी और रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर एक-दूसरे की सलामती और ख़ुशियों की प्रार्थना की। समारोह के बाद  सशस्त्र सिमा बल ४७ बटालियन ने नेपाल के समकक्षी को मिठाईया बाटी और शुभकामना व्यक्त किया।

यह भी पढें   ४३ जिलों के ३,००० से ज्यादा वार्डों में अधिवेशन संपन्न

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com