Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महावाणिज्य दूतावास बीरगंज द्वारा ७३वें स्वतंत्रता दिवस पर विशेष कार्यक्रम

 

रेयाज आलम, बीरगंज,श्रावण ३१ गते, शुक्रवार | महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया है ।  प्रदेश न.२ के मुख्यमंत्री मा.लालबाबू राउत गद्दी के प्रमुख आतिथ्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ,जिसमे वाणिज्य दूत बि.सुरेश कुमार ने स्वागत भाषण दिया। कार्यवाहक महावाणिज्य दूत रमेश प. चतुर्वेदी ने झंडोतोलन कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी । राष्ट्रगान पश्चात्  कार्यवाहक महावाणिज्य दूत रमेश प. चतुर्वेदी ने राष्ट्रपति का सन्देश पढ़कर सुनाया। इस अवसर पर उन्होंने ७३वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और देश की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना किया ।

यह भी पढें   रक्षा बंधन और जनेऊ पूर्णिमा आज: सनातन परंपरा, आत्मरक्षा और भाई-बहन के अटूट स्नेह का पर्व

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि द्वारा समूह-गत रूप से शांति का प्रतीक कबूतर उड़ा कर शांति का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में डि.ए.भी.आर.बी.केडिया स्कूल, भू.पु.सैनिक अन्नादेवी स्कूल, ग्रेड एकेडमी, डि.पी.एस., मुन्टी साह, साऊथ जोन सेकेंडरी स्कूल, उम्मी कुलसुम गर्ल्स स्कूल, एक्स सर्विसमैन चिल्ड्रन एकेडमी, नेशनल इंफोटेक कॉलेज, ज्ञानदा एकेडमी और शारदा कला केंद्र रक्सौल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया।

कार्यक्रम में सांसद हरिनारायण रौनियार, मेयर बिजय सरावगी, प्रदेश सांसद प्रह्लाद गिरी,करीमा बेगम, मंजूर अंसारी, समाजवादी पार्टी के के.स. सीपू तिवारी, समाजवादी पार्टी के का.संयोजक रामनरेश यादव वाणिज्य दुत बिनोद लोसाली, वाणिज्यिक दूत डॉ. कोटूस्वामी एम. समेत आदि व्यक्तियों की उपस्थिति रही । उद्घोषण भोजपुरी में श्याम सर्राफ और नेपाली में श्वेता क्षेत्री ने किया। कार्यक्रम संचालन डॉ. सूचित शर्मा ने किया।

यह भी पढें   पोखरा में दर्दनाक हादसा: सड़क पर आए तेज बहाव में बहने से माँ और दो साल की बेटी की मौत

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com