Sun. Nov 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय रेलवे द्वारा रामायण सर्किट पर ट्रेन चलाने की तैयारी

 

भारतीय रेलवे एक बार फिर रामायण सर्किट पर ट्रेन चलाने की तैयारी में जुट गया है। पिछले साल रामायण एक्सप्रेस के सफल संचालन के बाद एक बार फिर यह ट्रेन भगवान श्रीराम से जुड़े स्थलों का दर्शन कराएगी। इसे तीन नवबंर को दिल्ली से रवाना किया जाएगा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पिछले साल की तरह ही यह ट्रेन दिल्ली से चलकर भगवान श्रीराम से जुड़े तीर्थ स्थलों की यात्रा कराते हुए दिल्ली लौटेगी। वहीं, श्रीलंका जाने वाले यात्रियों को विमान से ले जाया जाएगा, जिसका किराया यात्रियों से अलग से लिया जाएगा।

यह भी पढें   ग्राहकों की मांँग पर सजालय फर्निशिंग के दूसरे शोरूम का हुआ भव्य शुभारंभ

श्रीलंका के दौरे के पैकेज में कैंडी, नुवारा एलिया, कोलंबो और नेगोंबो भी यात्री जाएंगे। इस टूर पैकेज की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट से की जा सकेगी। यात्रियों की शिकायत के बाद रामायण एक्सप्रेस के पुराने कोच बदलकर ट्रेन रवाना होगी। यानी नए कोच में यात्री इस बार यात्रा कर सकेंगे।
रेलवे की इस योजना पर एक नजर
ट्रेन से एक बार में 800 यात्री सफर करेंगे
एक व्यक्ति का यात्रा किराया 16065 रुपये होगा
श्रीलंका जाने वाले यात्रियों को विमान से ले जाया जाएगा
इसका किराया यात्रियों से अलग से लिया जाएगा
श्रीलंका के लिए विमान चेन्नई से उड़ान भरेगा
श्रीलंका में 5 रात और 6 दिन के पैकेज की सुविधा
प्रति व्यक्ति कीमत होगी 55 हजार रुपये

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com