Mon. Nov 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एसिड से घायल छात्रा मुस्कान को उपचार के लिए प्रदेश सरकार से भी ५ लाख सहयोग

 

रेयाज आलम, वीरगंज । सितम्बर ७ । एसिड प्रहार से गम्भीर घायल किशोरी मुस्कान खातुन को उपचार के लिए प्रदेश सरकार की ओर से ५ लाख रुपैयां सहयोग मिलने जा रहा है । प्रदेश नं. २ के मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत ने कहा है कि मुस्कान को उपचार के लिए प्रदेश सरकार की ओर से ५ लाख दिया जाएगा । प्रदेश नं. २ के मुख्यन्यायाधिवक्ता दीपेन्द्र झा ने इसके बारे में पुष्टि की है ।
स्मरणीय है, वीरगंज महानगरपालिका–३ छपकैया निवासी १५ वर्षीय मुस्कान के ऊपर शुक्रबार सुबह दो युवक ने एसिड प्रहार किया था । उस वक्त मुस्कान स्कूल जा रही थी । एसिड से घायल उनको उपचार के लिए वीरगंज स्थित नारायण उप–क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती की गई थी, लेकिन वहां उपचार सम्भव न होने के कारण उनको काठमांडू भेजा गया है । उनकी उपचार कीर्तिपुर स्थित अस्पताल में हो रहा है ।
उनके ऊपर एसिड प्रहार करनेवाले १६ वर्षीय मजिद आलाम और सम्साद मियाँ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । पुलिस अनुसंधान से पता चला है कि मजिद ने मुस्कान से प्रेम प्रस्ताव रखा था, लेकिन अस्वीकार करने पर उनके ऊपर एसिड प्रहार किया गया । यह भी पता चला है कि शुरु में उन लोगों ने मुस्कान को पानी कहकर एसिड पिलाने का प्रयास किया था । जब मुस्कान ने पानी पीने के लिए भी अस्वीकार किया तो उन लोगों ने उनके ऊपर एसिड फेंक डाला । इससे पहले नगरपालिका से मेयर श्री विजय सरावगी तथा सांसद श्री प्रदीप यादव भी आर्थिक सहयोग प्रदान कर चुकें हैं |

यह भी पढें   चितवन राइनोज की शानदार जीत, पोखरा एवेंजर्स को 30 रन से हराकर अंकतालिका में तीसरे स्थान पर

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

1 thought on “एसिड से घायल छात्रा मुस्कान को उपचार के लिए प्रदेश सरकार से भी ५ लाख सहयोग”

  1. ईनका भी चेहरा बिगाड दो नही तो कानुन कुछ नही करता ये सोचकर और कोई लड़की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com