Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हिमाचल प्रदेश और असम में भूकम्प के झटके

 

 

बीती रात हिमाचल प्रदेश में भूकम्प के बाद आज सुबह असम में भूकंप के झटके महसूस किए गए। असम में कार्बी आंगलोंग में सुबह 7 बजकर 3 मिनट पर भूकंप आया है। मौसम विभाग ने इस बात की जानकारी दी है।भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे।
इससे पहले हिमाचल प्रदेश के चंबा में बीती रात भूकंप के झटके महसूस किए। चंबा में देर रात 12 बजकर 5 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक इसकी तीव्रता रियेक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

यह भी पढें   यदि जनता और लोकतंत्र समाप्त हो गया, तो हम कहीं के नहीं रहेंगे – अमरेश सिंह

अधिकारियों ने कहा कि रविवार को हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में 3.4 तीव्रता का भूकंप आया।उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप का केंद्र चंबा के उत्तर-पूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई पर था। रविवार को सुबह 5:30 बजे 3.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।उन्होंने कहा कि जिले के आसपास के क्षेत्रों में भी हल्के झटके महसूस किए गए। चंबा जिला सहित राज्य के अधिकांश हिस्से उच्च भूकंपीय संवेदनशील क्षेत्र में आते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *