Fri. Aug 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एसिड प्रहार करनेवाले अपराधी को फांसी होना चाहिए : सांसद प्रदीप यादव

 

काठमांडू, ८ सितम्बर । प्रतिनिधिसभा सदस्य तथा पर्सा निर्वाचन क्षेत्र नं. १ से निर्वाचित सांसद् प्रदीप यादव ने मांग किया है कि संविधान एवं कानून में संशोधन कर एसिड प्रहार करनेवाले अपराधी को जन्मकैद एवं फांसी की सजा होनी चाहिए । वीरगंज में मुस्कान खातुन के ऊपर हुए एसिड प्रहार संबंधी घटना पर चर्चा करते हुए आइतबार प्रतिनिधिसभा बैठक में विशेष समय लेकर सांसद् यादव ने आगे कहा– ‘बालिका मुस्कान के ऊपर एसिड प्रहार करनेवालों को पुलिस ने नियन्त्रण में लेकर कारवाही तो शुरु की है, लेकिन मुझे डर है कि नेपाल की कानूनी व्यवस्था अनुसार अपराधी को जल्द ही सफाई ना मिले ।’


सांसद् यादव ने कहा कि घायल मुस्कान की प्राथमिक उपचार के लिए उन्होंने व्यक्तिगत रुप में ५० हजार सहयोग किया है । लेकिन उन्होंने कहा कि उपचार में जो भी खर्च आती है, वह सब सरकार को देना चाहिए । उन्होंने आगे कहा– ‘मुस्कान की उपचार के लिए मैंने गृह सचिव को फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया । जब गृह सचिव ने फोन नहीं उठाया तो मैंने प्रदेश नं. २ के मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत गद्दी से सम्पर्क किया और सहयोग के लिए आग्रह किया ।

यह भी पढें   रसुवा के १३ घायलों को इलाज के लिए काठमांडू लाया गया

उन्होंने तत्काल ही ५ लाख रुपैयाँ आर्थिक सहयोग करने की प्रतिबद्धता व्यक्त किया ।’
सांसद् यादव ने एसिड विक्री और खरिद प्रक्रिया में भी कडाई करने के लिए कहा है । उनका कहना हैकि एसिड विक्री करनेवाले व्यवसायी को विशेष अनुमति प्रदान करनी चाहिए और जो खरीद करते हैं, उनकी नागरिकता लगायत परिचय पत्र की अभिलेख रखना चाहिए ।

 

एसिडकाण्ड के बारे में गृह मन्त्री की ओर से जवाफ मांगते हुए सांसद् यादव ने कहा– ‘मुस्कान का मुस्कान अब हम लोग शायद ही वापस कर सकते हैं, लेकिन उनकी पठन–पाठन की निःशुल्क व्यवस्था और रोजगारी की ग्यारेन्टी सरकार की ओर से होना चाहिए ।’

यह भी पढें   प्रकृति का प्रहार, मानवता की पुकार: रसुवा की बाढ़ और हमारी सामूहिक जिम्मेदारी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com