Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

समाजवादी पार्टी संविधान दिवस के दिन दीपावली नही मनाएगी, राजपा काला दिवस मनाएगी

 

काठमाडौं । सरकार में रहे समाजवादी पार्टी नेपाल ने संविधान दिवस के दिन दीपावली नही मनाने का निर्णय किया है लेकिन पार्टी ने ‘काला’ दिवस भी नही मनाने का निर्णय किया है | इस निर्णय से समाजवादी पार्टी को सत्ता में टिके रहने में आसानी हो सकती है | समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में काला दिवस मनाने कि व्यापक तैयारी थी |

एक अपुष्ट खबर के अनुसार प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली द्वारा काला दिवस या विरोध दिवस मनाने पर मंत्री पद से बर्खास्त करने की धमकी के बाद समाजवादी पार्टी का संविधान दिवस पर कुछ ऐसा फैसला आया है। उधर राष्ट्रीय जनता पार्टी नेपाल ने देश भर विरोध करने का निर्णय किया है | राजपा के नेता जितेन्द्र सोनल ने पहले ही कह चुके है कि संबिधान दिवस के दिन दीपावली मनाने का कोई औचित्य नही है |

यह भी पढें   हेटौंडा–काठमांडू मार्ग पर आज से नया ट्रैफिक नियम लागू, आने-जाने के लिए अलग-अलग रूट तय

सत्तारूढ दल समाजवादी पार्टी ने संविधान दिवस (३ असोज) के दिन संविधान संशोधन की अपरिहार्यता और आवश्यकता विषयक अन्तरक्रिया कार्यक्रम आयोजना करने का निर्णय लिया है |

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com