Tue. Sep 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पोखरिया प्रहरी ने बहुदरमाइ नगरपालिका में संचालित अबैध घरेलु मदिरा भट्टी नष्ट किया

 

रेयाज आलम, बीरगंज, भाद्र ३० गते सोमवार | पर्सा प्रहरी ने पर्सा के बहुदरमाइ नगरपालिका में संचालित अबैध घरेलु मदिरा भट्टी नष्ट करने के साथ, भारी मात्रा में तैयारी मदिरा नष्ट किया।

इलाका प्रहरी कार्यालय पोखरिया के प्रहरी निरिक्षक चन्द्र कुमार सिंह के कमाण्ड में गए प्रहरी  टोली ने पर्सा के बहुदरमाई नगरपालिका वडा न:९ बिश्रमपुर में संचालित मदन साह कलवार के अबैध मदिरा भट्टी नष्ट करने के साथ १५०० लीटर तैयार मदिरा बरामद करके नष्ट किया।

यह भी पढें   भारत-नेपाल का संयुक्त रेस्क्यू अभियान: चिलिमे सुरंग में मलबा हटाने का काम तेज

बरामद किया हुआ मदिरा स्थानीय जनप्रतिनिधि, भद्र-भलाआदमी तथा संचारकर्मी के उपस्थिति में नष्ट किया गया । अबैध मदिरा भट्टी नष्ट करने के साथ ड्रम,मदिरा उत्पादन करने वाला मशीन और बर्तन बरामद किया गया। पोखरिया के प्रहरी निरिक्षक चन्द्र कुमार सिंह ने अबैध मदिरा भट्टी नष्ट करने का अभियान चला रहे है, कुछ दिनों पहले बिंदवासिनी गांवपालिका में ३ अबैध  घरेलु मदिरा भट्टी नष्ट किया था। प्रहरी निरिक्षक चन्द्र कुमार सिंह के इस अभियान से अबैध घरेलु मदिरा भट्टी संचालको में भागम-भाग लगा है।

यह भी पढें   हे युग के यात्री ! : अंशु झा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com