Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बीरगंज भंसार से सशत्र प्रहरी ने प्रतिबन्धित लागु औषध के साथ एक को पकड़ा

 

रेयाज आलम , बीरगंज,असोज ८ गते बुधवार । आसोज ७ मंगलवार को दिन के ४बजे सशत्र प्रहरी ने प्रतिबन्धित लागु औषध के साथ एक को पकड़ा। राजश्व तथा भन्सार गस्ती सुरक्षा की टोली ने भारत से नेपाल के तरफ प्रतिबन्धित लागु औषध ले जाते समय चेक-जांच के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। बिरगंज महानगरपालीका वड़ा न.१६, भन्सार मुलगेट के पास सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल नं. १४ गुल्म हेड क्वार्टर  (राजश्व तथा भन्सार गस्ती सुरक्षा) पर्सा के टोली ने चेक जाँच के क्रम में जिल्ला मकवानपुर हेटौडा उ.म.न.पा.-११ गोल्फिनटार के केदार लामिछाने के लड़के २५ वर्षीय रिजन लामिछाने को पकड़ा।

यह भी पढें   पुलों की मजबूत नींव पर एक महत्वपूर्ण पुस्तक: भोटेकोशी बाढ़ के संदर्भ में विशेष प्रासंगिकता : तानुकलाल यादव द्वारा लिखित

रिजन लामिछाने कार्टुन के भीतर छुपाकर भारत से नेपाल लाते हुए प्रतिबन्धित लागु औषध विन सिरेक्स (Win Cirex) की २५ बोतल सहित पकड़ा गया। रिजन लामिछाने को आवश्यक अनुसन्धान तथा कारबाही प्रक्रिया के लिए स्थानीय प्रहरी के जिम्मे लगाया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com