Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पोखरिया प्रहरी ने पकहा-मैनपुर गा.पा.और पोखरिया न.पा. में संचालित अबैध घरेलु मदिरा भट्टी नष्ट किया

 

रेयाज आलम, बीरगंज,आसोज ९ गते विहिवार | पर्सा प्रहरी ने पर्सा के पकहा-मैनपुर गांवपालिका और पोखरिया नगरपालिका में संचालित अबैध घरेलु मदिरा भट्टी नष्ट करने के साथ, भारी मात्रा में तैयारी मदिरा नष्ट किया।

इलाका प्रहरी कार्यालय पोखरिया के प्रहरी निरिक्षक चन्द्र कुमार सिंह के कमाण्ड में गए प्रहरी  टोली ने पर्सा के पकहा-मैनपुर गांवपालिका वडा न: ४ खेसराहा में संचालित अबैध मदिरा भट्टी नष्ट करने के साथ ३०० लीटर कच्चा मदिरा बरामद करके नष्ट किया। साथ ही पोखरिया नगरपालिका के वड़ा न:८ मननपुर में संचालित अबैध मदिरा भट्टी नष्ट करने के साथ घरेलु मदिरा ५० लीटर और १७०० लीटर कच्चा मदिरा बरामद करके नष्ट किया।

यह भी पढें   सरकार नागरिकों को परेशान करने पर उतार आया हैः महामंत्री प्रदीप पौडेल

बरामद किया हुआ मदिरा स्थानीय जनप्रतिनिधि, भद्र-भलाआदमी तथा संचारकर्मी के उपस्थिति में नष्ट किया गया । अबैध मदिरा भट्टी नष्ट करने के साथ ड्रम,मदिरा उत्पादन करने वाला मशीन और बर्तन बरामद किया गया। पोखरिया के प्रहरी निरिक्षक चन्द्र कुमार सिंह ने अबैध मदिरा भट्टी नष्ट करने का अभियान चला रहे है, कुछ दिनों पहले बिंदवासिनी गांवपालिका में ३ और बहुदरमाइ नगरपालिका में संचालित अबैध घरेलु मदिरा भट्टी नष्ट किया था। प्रहरी निरिक्षक चन्द्र कुमार सिंह के इस अभियान से अबैध घरेलु मदिरा भट्टी संचालको में भागम-भाग लगा है।

यह भी पढें   परंपरा, स्वाभिमान और भविष्य: २०८३ के आइने में बदलता नेपाल

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *