Mon. Jun 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्पा सेंटर्स में छापा 19 लोगों को किया गिरफ्तार, चलाया जा रहा था सेक्स रैकेट

 

राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में 3 स्पा सेंटर्स पर पुलिस ने छापा मारा. छापेमारी में पुलिस ने 19 लोगों को गिरफ्तार किया है. शनिवार देर रात इंदिरापुरम थाना पुलिस को मुखबिरों से खबर मिली कि इलाके में चल रहे कुछ स्पा सेंटर्स अवैध तरीके से चलाए जा रहे हैं. इतना ही नहीं इन स्पा सेंटरों में सेक्स रैकेट भी चलाए जा रहे थे.

जानकारी मिलते ही इंदिरापुरम के एसओ ने एक टीम गठित की और इलाके में चल रहे 3 स्पा सेंटरों पर छापा मारा. छापे में मुखबिरों की खबर सही निकली. इसके बाद 3 अलग-अलग स्पा से 10 लड़कों और 9 लड़कियों को रात में गिरफ्तार किया गया.

यह भी पढें   एडीबी के सहयोग से बनने वाली सड़क परियोजना के लिए नेपाली, भारतीय और चीनी निर्माण कंपनियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा

पुलिस के मुताबिक , स्पा सेंटर में छापे के दौरान कई मोबाइल फोन और दवाइयां भी बरामद की गईं. पुलिस ने स्पा सेंटर से एक रजिस्टर भी जब्त किया है, जिसकी पड़ताल जारी है. देर रात हिरासत में लिए गए 10 लड़कों और 9 लड़कियों को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया और तीनों स्पा सेंटरों को सील कर दिया गया. गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *