Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दशहरा के समय मनमानी भाडा वसूलने के जुर्म में १७ सवारी साधन कार्रबाई में

 

१४ अक्टुबर, काठमांडू । दशहरा के समय में यात्रियों से मनमानी भाडा वसूलने के जुर्म में १७ सवारी साधन को प्रदेश २ ट्राफिक प्रहरी ने कार्रबाई किया है । सुनिश्चित भाडा से अधिक भाडा लेने वाले गाडियों को ट्राफिक प्रहरी कार्यालय पथलैया ने कार्रबाई किया है ।
प्रहरी कार्यालय पथलैया ने जानकारी दिया कि यात्रियों से अधिक लिया गया भाडा रकम वापस कर सवारी चालक तथा गाडी मालिक के ऊपर यातायात व्यवस्था ऐन अनुसार कार्रबाई किया गया है ।
जिला ट्राफिक कार्यालय सिरहा और महोत्तरी ने पाँच–पाँच तथा जिला ट्राफिक कार्यालय पर्सा ने चार सवारी साधन को कार्रबाई किया है । प्रहरी ने जानकारी दिया कि इसी प्रकार जिला ट्राफिक कार्यालय सर्लाही ने भी दो सवारी साधन तथा प्रहरी कार्यालय पथलैया ने एक सवारी साधन पर कार्रबाई किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *