Wed. May 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देश की आवाज भाग  2  एलबम का बिमोचन

 


माला मिश्रा बिराटनगर । राष्ट्रीय भावना से ओत प्रोत गीत एलबम देश की आवाज कैसेट भाग 2 का विमोचन 1 नंबर प्रदेश के  बिराटनगर के आरोहण गुरुकुल सभा हाल में  किया गया । गीत में स्वर  देने बाले गायक सुमित खड़का का बृद्ध माता और मुख्य अतिथि बिराटनगर के मेयर भीम पराजुली के बृद्ध माता, पूर्वांचल आनाथआश्रम प्रमुख सीता पोखरेल के हाथों कैसेट का बिमोचन किया गया । गायक सुमित खड़का ने बताया गीत आम नागरिक को राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूक करने के नेक उद्देश्य से बनाया गया है । श्री खड़का अबतक 300 से अधिक गीत गा चुके है जिसमे अधिकांश गीत देश भक्ति से संबंधित है । गीत का संगीतकार      शक्तिबल्लभ है । इस मौके पर आयोजित समारोह का सफल संचालन  टीवी एंकर दीपिका बोहरा ने किया । इस अवसर पर  बिराटनगर का मेयर भीम पराजुली ,  मोरंग व्यपार संघ का अध्यक्ष प्रकाश मुंदड़ा , पूर्व अध्यक्ष महेश जाजू , उद्योग संगठन मोरंग का अध्यक्ष भीम घिमिरे , समाजसेवी शंकर खरेल , नेकपा एमाले का केंद्रीय सदस्य महेश रेग्मी , विराट व्यपार संघ का अध्यक्ष सूजन थापा सहित अन्य लोग मौजूद थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *