समाजवादी पार्टी के साथ तत्काल पार्टी एकता होने की सम्भावना नहीं हैः महतो
जनकपुर, २२ नवम्बर । राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) अध्यक्ष मण्डल के संयोजक राजेन्द्र महतो ने कहा है कि समाजवादी पार्टी के साथ तत्काल पार्टी एकता होने की सम्भावना नहीं है । शुक्रबार जनकपुर विमानस्थल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । उनका मानना है कि समाजवादी पार्टी सत्ता में ही रहना चाहती है, जिसके चलते पार्टी एकीकरण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ रही है ।
नेता महतो ने कहा– ‘देश में कांग्रेस और कम्युनिष्ट पार्टी के विकल्प में नयां वैकल्पिक शक्ति की आवश्यकता है । आगामी दिनों में ऐसी शक्ति निर्माण के लिए अग्रसर होना है । लेकिन सरकार में रहकर वैकल्पिक शक्ति निर्माण सम्भव नहीं है ।’ लेकिन उन्होंने कहा कि नयां वैकल्पिक लोकतान्त्रिक शक्ति निर्माण के लिए समाजवादी लगायत अन्य पार्टियों के साथ विचार–विमर्श चल रही है ।
नेता महतो ने यह भी कहा कि राजपा वर्तमान सरकार में सहभागी होने की कोई भी सम्भावना नहीं है । उनका कहना है कि संविधान संशोधन और आन्दोलनकारियों के ऊपर लगाया गया मुद्दा वापस ना होने तक सरकार को समर्थन नहीं किया जा सकता । उन्होंने कहा– ‘जब तक हमारी मांग सम्बोधन नहीं होगा, तब तक हमारा समर्थन सरकार को नहीं हरेगा । इसीलिए तो समर्थन वापस कर हम लोग प्रतिपक्ष में रह रहे हैं ।’

