केपी ओली की राष्ट्रवाद, कालापानी में ‘लम्पसारवाद’ में परिणतः देउवा
पोखरा, २२ नवम्बर । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के सभापति एवं पूर्व प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने दावा किया है कि प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली सिर्फ दिखाने के लिए राष्ट्रवादी हैं, वास्तविक रुप में नहीं हैं । उनका मानना है कि कालापानी मुद्दा में वह असफल दिखाई दे रहे हैं, उनकी राष्ट्रवाद, कालापानी में जाकर लम्पसारवाद (राष्ट्रवादी अडान को त्याग देना) में रुपान्तरण हो गया है । कांग्रेस निकट कानून व्यवसायियों की ओर से शुक्रबार पोखरा में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
सभापति देउवा को यह भी कहना है कि वर्ततमान सरकार अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग को ‘शाही आयोग’ के रुप में रुपान्तरण करना चाहती है । उनका मानना है कि संवैधानिक परिषद् को प्रतिपक्षी बिहीन बनाकर ओली सरकार हर जगह अपने पार्टी निकट व्यक्ति को ही भर्ती करना चाहते हैं । उन्होंने आगे कहा– ‘नेपाल बार एशोसिएसन चुनाव में अपने ही कारण हार हो गई, अगर बार में जीत हासिल होती तो न्यायपालिका में हस्तक्षेप करने की सम्भावना रहती थी । लेकिन अब वह सम्भावना भी नहीं रहा ।’

