गृहमंत्री गुरुंग स्मृति पार्क का बिना उद्घाटन किए वापस लौट
काठमांडू, भाद्र २४ – गृहमंत्री सुधन गुरुगललितपुर के सातदोबाटो स्थित पौडी पोखरी परिसर में निर्माण की गई जेन जी स्मृति पार्क का बगैर उद्घाटन किए ही वापस लौट आए हैं । गृहमंत्री जेन जी आंदोलन के शहीदों की स्मृति में निमार्ण किए गए पार्क का औपचारिक रुप में उद्घाटन करने के लिए सातोबाटो पहुँचे थे ।
आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले शहीदों के परिवारों ने यह कहते हुए आपत्ति जताई कि निमांण की गई मूर्तियां मृतकों के चेहरों से नहीं मिलती है, इसके बाद वे पार्क का उद्घाटन किए बिना ही लौट आए । पार्क के उद्घाटन में शामिल हुए शहीदों के परिवार वालों ने अपनी असंतुष्टि जताई और कहा कि मूर्तियों के चेहरे शहीदों के चेहरों से मेल नहीं खाते थे । उनका कहना था कि –‘निर्माण किए गए मूर्तियों के चेहरे आंदोलन में जान गंवाने वाले शहीदों के चेहरे से नहीं मेल खाते हैं । मूर्ति बनाने में लापरबाही की गई है ।’ इस जेन जी पार्क में गत वर्ष के भाद्र २३ और २४ गते हुए जेन जी आंदोलन के क्रम में शहादत प्राप्त करने वाले ४५ लोगों की मूर्तियां निर्माण की गई है ।


