सिरहा जिला मालपोत प्रमुख मण्डल ५ लाख घूस रकम के साथ गिरफ्तार
सिरहा, २२ नवम्बर । जिला मालपोत कार्यालय सिरहा के प्रमुख रामबाबु मण्डल ५ लाख रुपैयां घूस रकम के साथ गिरफ्तार हुए हैं । शुक्रबार सुबह सेवाग्राही से घुस लेते वक्त अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग बर्दिबास से परिचालित टोली ने उनको गिरफ्तार किया है । अख्तियार कार्यालय प्रमुख सह–सचिव नारायण प्रसाद सापकोटा के अनुसार सुकुम्बासी के नाम में रहे जमीन के विषय में उच्च अदालत विराटनगर ने प्रमाण मांग किया था, जिसके लिए पीडित मालपोत कार्यालय प्रमाण के लिए पहुँच गया, लेकिन प्रमाण देने के बजाय विभिन्न बाहना में उनको कागजात नहीं दिया गया । जब मांग के अनुसार ५ लाख रुपैयां देने के लिए सेवाग्राही राजी हो गए तो मण्डल कागजात देने के लिए तैयार हो गए । तब अख्तियार से समन्वय कर मण्डल को गिरफ्तार किया गया ।

