Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली कांग्रेस के सभापति थापा का प्रधानमंत्री को सुझाव कहा अपने सचिवालय पर ही निर्भर नहीं रहें

 

काठमांडू, भाद्र २१ – नेपाली कांग्रेस के सभापति गगनकुमार थापा ने प्रधानमंत्री बालेन को सुझाव दिया है कि आगामी संयुक्त राष्ट्रसंघ की महासभा में वे तथ्यों, प्रमाणों और वैज्ञानिक दावों के साथ प्रस्तुत हों ।
रविवार को सानेपा स्थित पार्टी केन्द्रीय कार्यालय में आयोजित केन्द्रीय कार्यसम्पादन समिति की बैठक में बोलते हुए सभापति थापा ने प्रधानमंत्री से उनके विदेश भ्रमण को केवल औपचारिकता तथा ‘ग्रान्ड शो’ में मात्र सीमित नहीं करने का आग्रह किया है । उन्होंने प्रधानमंत्री को सुझाव दिया है कि विदेश भ्रमण की तैयारी करते समय वो केवल अपने सचिवालय पर ही निर्भर नहीं रहें, बल्कि विज्ञों, विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ता और संबंधित क्षेत्रों के विशेषज्ञों से व्यापक परामर्श करें । थापा ने कहा कि नेपाल को जलवायु परिवर्तन के कारण जिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है उसे विश्व मंच पर सशक्त रुप से उठाना चाहिए ।
सभापति थापा ने बैठक में कहा कि ‘हम लम्बे समय से जलवायु परिवर्तन के असर को झेलने के मुद्दें को उठाते आए हैं, लेकिन अब हमारे दावे वैज्ञानिक अध्ययनों पर आधारिता होनी चाहिए उन्होंने कहा कि ‘नेपाल को अब केवल हानि और नुकसान के मुद्दें को नहीं, बल्कि अनुदान में आधारित जलवायु वित्त के लिए भी कड़ी पैरवी करने की जरुरत है ।’
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पिछली सरकारों और प्रधानमंत्रियों द्वारा निभाई गई भूमिकाओं और उठाए गए एजेंडों का गहराई से अध्ययन करने का भी प्रधानमंत्री बालेन को सुझाव दिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com