Wed. May 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कस्टम कमिश्नर ने किया ट्रेडर्स सीएचए के साथ जोगबनी कस्टम में बैठक

 

माला मिश्रा/बिराटनगर
ट्रेड कार्य में सुचारू रूप से गति लाने के उद्देश्य से बुधवार को कस्टम कमिश्नर रंजीत कुमार ने आईसीपी के सभागार में सीएचए एवं ट्रेडर्स के साथ बैठक कर ट्रेड में हो रही बाधाओं की जानकारी ली । इस मौके पर कारोबारियों ने मीरगंज से जोगबनी सीमा तक बदत्तर सडक व जर्जर पुल का मुद्दा उठाया ।
इस मौके पर कमिश्नर रंजीत कुमार ने बताया कि आईसीपी मे ट्रेडर्स की परेशानी को देखते हुए एक कमिटी का गठन किया गया इसके नेतृत्व कस्टम उपायुक्त एके सिंहा करेंगे । यह कमिटी आईसीपी मे क्या क्या सुविधा उपलब्ध नहीं है तथा इसके लिए क्या किया जा सकता है, उसका रिपोर्ट देगी । ताकि ट्रेड का सुचारू रूप अवागमन हो सके । उन्होंने कहा कि तस्करी की दिशा में कस्टम द्वारा एक टीम गठन किया गया है जिससे आशातीत सफलता मिली है । उन्होंने कहा कि टीम द्वारा एक माह मेंज्ञद्धकरोड रूपये तस्करी के सामानों को पकड कर वसूल किया है । आगे भी टीम अपना काम करती रहेगी ।
उन्होंने यह कहा कि आईसीपी दोनों ओर पूर्ण हो गया है थोडी बहुत कार्य शेष है जो चलता रहेगा । उन्होंने आईसीपी के जल्द सुचारू होने की बात कही । इस मौके पर नेपाल कस्टम चीफ शिव भंडारी, जोगबनी कस्टम के सुप्रीडेंट शशि रंजन, मोरंग व्यापार संघ का अध्यक्ष प्रकाश मुंदड़ा, वामरलॉरी के प्रबंधक अक्षय कुमार, रतन गिरी, जोगबनी कस्टम के सीएचए लक्षमण यादव, राजनन्दन यादव, नरेश यादव, भरत यादव, ऑस्टीन, संजय चौधरी, प्लांटकोरेंटाइन के अधिकारी सहित दोनों ओर के कस्टम क्लीलयरिग प्रतिनिधि एवं कस्टम के अधिकारी मौजूद थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed