Wed. May 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कम्युनिष्ट–विभाजन करने की चाहत रखनेवाला कांग्रेस खूद समाप्त होगीः प्रचण्ड

 

सुनसरी, २८ नवम्बर । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस कम्युनिष्ट विभाजन की चाहत में है, लेकिन उनकी चाहत कभी भी पुरा होनेवाला नहीं है । नेकपा निर्वाचन परिचालन कमिटी धरान द्वारा आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया ।
अध्यक्ष प्रचण्ड को मानना है कि कांग्रेस नेकपा को बदनाम करने के लिए ही लगी है । उन्होंने आगे कहा– ‘नेपाल का विकास कम्युनिष्ट से ही सम्भव है । अब जल्द ही आदिवासी, जनजाति, महिला और दलित को प्रधानमन्त्री के रुप में दिखने को मिलेगा ।’ उनका मानना है कि कम्युनिष्ट के कारण ही देश में महिला राष्ट्रपति, जनजाति, उप–राष्ट्रपति, महिला सभामुख हो पाया है । उन्होंने कहा कि अब की बारी महिला, जनजाति और दलित को प्रधानमन्त्री बनाने की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed