जनकपुर में विवाह पंचमी महोत्सवः आज धनुष यज्ञ
जनकपुरधाम, २८ नवम्बर । विवाह पंचमी महोत्सव के लिए जनकपुरधाम सजी गई है । महोत्सव का आज तीसरा दिन है । तीसरे दिन यहां धनुष यज्ञ की तैयारी है, जिसके लिए रंगभूमि मैदान में विशेष मञ्च मनाया गया है ।
किंवदंती के अनुसार त्रेतायुग में भगवान राम ने धनुष तोड़ने के बाद ही सीता के साथ शादी निश्चित हो गई थी । उसी घटना को स्मरण करते हुए यहां धनुषयज्ञ का आयोजन किया जाता है । जनकी मन्दिर के महन्थ रोषण दास वैष्णव के अनुसार विगत वर्षों में जानकी मन्दिर में ही धनुषयज्ञ का आयोजन किया जाता था, इस साल रंगभूमि मैदान में यज्ञ का आयोजन किया गया है । उनका कहना है कि त्रेतायुग में भगवान राम ने भी इसी रंगभूमि मैदान में धनुष को तोड़ा था ।
विवाह पंचमी एक हफ्ता तक मनाया जाता है । महोत्सव की प्रथम दिन नगर दर्शन, दूसरे दिन फलवारी लीला, तीसरे दिन धनुषयज्ञ का आयोजन होता है । इसीतरह चौथे दिन तिलकोत्सव, पाँचवे दिन मटकोर, छैठवें दिन शुभ–विवाह और सातवें दिन रामकलेवा आयोजन किया जाता है ।
महोत्सव में भारत (अयोध्या) से ५ सौ की संख्या में विभिन्न झांकी के साथ इस साल भी बारत आ रही है । बारत कल शुक्रबार जनकपुर आ पहुँचेगी । लेकिन लोगों में एक अफवाह भी फैल रही है । कहा जाता है कि नेपाल–भारत सीमा विवाद में असन्तुष्ट कुछ नेपाली लोग भारत से आनेवाले बारत को अवरुद्ध करने की कोशीश में हैं । उन लोगों का कहना है कि भारत से आए बारत के साथ सीता–माता को भारत ले जाने के लिए नहीं दिया जाएगा ।

