Fri. Sep 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

निर्भया के दोषियों को जल्द ही दी जाएगी फांसी

 

निर्भया के दोषियों को जल्द फांसी हो सकती है। तिहाड़ जेल प्रशासन जल्लाद की तलाश में जुट गया है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली की तिहाड़ जेल में कोई जल्लाद नहीं होने के कारण जेल प्रशासन ने जल्लाद मुहैया कराने के लिए देश की अन्य जेलों से संपर्क किया है। इस कांड के दोषियों को फांसी देने के लिए बिहार के बक्‍सर जेल में विशेष रस्सियां तैयार की जा रहीं हैं।

निर्भया दुष्कर्म और हत्या मामले के दोषी तिहाड़ जेल में ही बंद हैं। सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के जेल प्रशासन से अनौपचारिक बातचीत चल रही है। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से अनुशंसा की थी कि 23 वर्षीय पैरा मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म कर उसकी हत्या के मामले में एक दोषी विनय शर्मा की दया याचिका खारिज कर दी जाए।

यह भी पढें   रक्सौल की सूखती साहित्यिक सरिता :- चंदेश्वर प्र. वर्मा से शुरू हुई, साहित्यिक चेतना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की चुनौती।

इसके एक दिन निर्भया कांड के दोषी विनय शर्मा ने शनिवार को राष्ट्रपति के पास एक याचिका भेजकर उनसे अनुरोध किया था कि गृहमंत्रालय ने उसकी जो दया याचिका उन्हें भेजी है उसे तुरंत वापस कर दें। विनय शर्मा ने अपनी ताजा याचिका में कहा था कि जो दया याचिका गृहमंत्रालय ने राष्ट्रपति को भेजी है उसमें न तो उसके हस्ताक्षर हैं और न ही उसके द्वारा अधिकृत है, इसलिए राष्ट्रपति उसे वापस कर दें।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 15 सितंबर 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

बता दें कि निर्भया से 16 दिसंबर, 2012 की रात सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार लोगों को फांसी की सजा सुनाई गई है जबकि एक आरोपी ने सुनवाई के दौरान ही खुदकुशी कर ली थी। एक दोषी को नाबालिग होने की वजह से तीन साल सुधार गृह में रखने के बाद रिहा कर दिया गया।

सुप्रीम कोर्ट ने 12 दिसंबर 2018 को उस जनहित याचिका को खारिज कर दिया था जिसमें केंद्र सरकार को मामले के दोषी मुकेश, पवन, विनय और अक्षय को मिली फांसी की सजा पर अमल करने के निर्देश देने की मांग की गई थी।

यह भी पढें   विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर छात्राओं के बीच सचेतनामूलक अन्तरक्रियात्मक कार्यक्रम सम्पन्न

गौरतलब है कि तिहाड़ जेल में आखिरी बार फांसी की सजा 13 फरवरी 2013 को संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को दी गई थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com