Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मैक्सिको में राष्ट्रपति निवास के पास अंधाधुंध गोलीबारी में 3 लोगों की मौत

 

मैक्सिको सिटी। मैक्सिको के मैक्सिको शहर में राष्ट्रपति निवास के पास एक व्यक्ति की अंधाधुंध गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई और कईं अन्य घायल हुए हैं। पुलिस की कार्रवाई में बाद में हमलावर भी मारा गया।
स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक यह घटना शनिवार को हुई। उन्होंने बताया कि एक हथियारबंद व्यक्ति राष्ट्रीय पैलेस इलाके में लघुशंका के प्रयास में था लेकिन आसपास के लोगों के विरोध करने पर उसने गुस्से में इन लोगों पर गोलियां चला दीं, जिसमें 3 की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए।

यह भी पढें   भारत के महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज द्वारा पोखरिया में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई और बाद में बंदूकधारी को पुलिस ने मार गिराया। हालांकि गोलीबारी के दौरान मैक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर राष्ट्रपति आवास में नहीं थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *