लाहौर में हुए एक धमाके में एक शख्स की मौत
पाकिस्तान के लाहौर में शनिवार को हुए एक धमाके में एक शख्स की मौत हो गई है जबकि चार अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना को लेकर पाकिस्तान पुलिस ने कहा है कि लाहौर शहर में स्थित एक धार्मिक स्थल के पास यह विस्फोट हुआ था जिसमें एक शख्स की मौत गहो गई।
अधिकारी मोहम्मद एजाज का कहना है कि विस्फोट की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह धमाका शनिवार शाम को हुआ था, जहां एक मस्जिद के पास प्रार्थना करने के लिए लोग इकट्ठा हुए थे। एजाज ने कहा कि घायलों में से एक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं अधिकारी जुल्फिकार हमीद ने आंशका जताई है कि यह विस्फोट एयर कंडीशनर मरम्मत की दुकान के पास हुआ है ऐसे में हो सकता है कि यह एयर कंप्रेसर हो सकता है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है उसके बाद ही सच्चाई सामने आएगी ।

