Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दिल्ली समेत भारत के कई जगहों पर भूकंप के झटके

 

 

शुक्रवार की शाम दिल्ली समेत भारत के कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार कहीं किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि भूकंप के झटके के बाद लोग डर और भय से घरों से बाहर निकल गए। वहीं ऑफिस में भी काम करने वाले लोग अपने कार्यस्‍थल से बाहर आकर अपनी-अपनी जान बचाई। यूएस सिस्‍मोलॉजिक्‍ल सेंटर के मुताबिक इस भूकंप की तीव्रता 6.4 रही है। इस भूकंप का केंद्र काबुल से 245 किलोमीटर की दूरी पर था। भूकंप भारत के समयानुसार 5 बजकर 12 मिनट के आसपास महसूस किया गया है।

यह भी पढें   नेपाल की बाढ़ प्रलय ने झकझोरा जोगबनी का दिल, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब

कई जगहों पर हुए महसूस हुआ झटका

भूकंप का केंद्र अफगानिस्‍तान के हिंदुकुश में था। रिक्‍टर स्‍केल पर इसकी तीव्रता 6.4 मापी गई है। यह भूकंप के झटके पंजाब, हरियाणा, कश्‍मीर महसूस किए गए हैं। वहीं इस भूकंप के झटके को पाकिस्‍तान के इस्‍लामाबाद और अन्‍य जगहों पर भी महसूस किया गया है। राजधानी इस्लामाबाद समेत कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस झटके से करीब 10 सेकेंड तक धरती कांपती रही।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com